मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :दुग्ध स्वर्ण महोत्सव पर डेयरी कॉन्क्लेव, 17 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र

हमीरपुर :दुग्ध स्वर्ण महोत्सव पर डेयरी कॉन्क्लेव, 17 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को विकास भवन स्थित कल्पवृक्ष सभागार में एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कॉन्क्लेव में पशु चिकित्सकों एवं बेलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के विशेषज्ञों ने उन्नत नस्ल के पशुपालन, संतुलित आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी। नोडल अधिकारी भूपत सिंह ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना की पात्रता एवं लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों और लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक ने डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी साझा की। इस दौरान वर्ष 2026-27 की ई-लॉटरी में चयनित 28 आवेदकों में से 17 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी ने चयन एवं अनुमति पत्र वितरित किए।

कॉन्क्लेव में पराग दुग्ध संघ, बेलिनी डेयरी और लीड बैंक द्वारा जागरूकता स्टॉल भी लगाए गए, जहां पशुपालकों को पशु बीमा, दुग्ध विपणन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, पवन कुमार, बीमा एजेंट स्वतंत्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।