मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशबाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
A2Z सभी खबर सभी जिले की

करंट लगाकर नीलगाय का शिकार, शिकारी गिरफ्तारः

करंट लगाकर नीलगाय का शिकार, शिकारी गिरफ्तारः
WhatsApp Facebook

चन्दौली जनपद के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जयमोहनी रेंज में मृत नीलगाय बरामद, अन्य शिकारियों की तलाश जारीकाशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर, वाराणसी में वन्य जीवों के संरक्षण अभियान के तहत जयमोहनी रेंज की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रात में करंट लगाकर नीलगाय का शिकार करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। घटनास्थल से एक मृत नीलगाय भी बरामद की गई है। यहकार्रवाई डीएफओ बी शिव शंकर के निर्देश पर की गई।

वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि जयमोहनी रेंज के भैसौड़ा कंपार्टमेंट संख्या-18, हरियाबांध बीट क्षेत्र में जंगल में तार बिछाकर शिकार किया जाना है।सूचना मिलते ही वन रेंज की टीम को अलर्ट किया गया। वन चौकी जयमोहनी और पोस्ता क्षेत्र में गश्त कर रहे स्टाफ को निगरानी पर लगाया गया। टीम ने घेराबंदी कर उदितपुर सुर्रा, थाना नौगढ़ निवासी मुरारी यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वह जंगल में तार बिछाकर करंट प्रवाहित कर रहा था। घटनास्थल पर एक मृत नीलगाय भी मिली, जिसे तत्काल कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय जयमोहनी लाया गया। वन्य जीव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पशुपालन विभाग की मोबाइल एंबुलेंस बुलाई गई। पशु चिकित्सक की उपस्थिति में नीलगाय का पोस्टमार्टम किया गया और नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कराया गया।वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी मुरारी यादव के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में अन्य संलिप्त शिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर तलाश की जा रही है।वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि जंगल में अवैध शिकार या तार बिछाने जैसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।