मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला का मनावर दौरा

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला का मनावर दौरा
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद धार के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने 5 अगस्त को विकासखंड मनावर का आकस्मिक शासकीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत मनावर स्थित विकासखंड मुख्यालय में नवांकुर संस्थाओं एवं मेंटर्स के साथ बैठक कर परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला समन्वयक ने प्रस्तावित जिला स्तरीय रेवा सेवा समागम कार्यक्रम की कार्ययोजना से उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिषद की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

*डोंचा में पौधरोपण कर मनाया स्वैच्छिकता पर्व* प्रवास के अगले चरण में जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ग्राम डोंचा पहुंचे। यहां प्रस्फुटन समिति सदस्यों, नवांकुर संस्था प्रतिनिधियों एवं मेंटर्स की उपस्थिति में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भारत सिंह जर्मन के खेत की मेड़ पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया गया। इसके पश्चात प्रस्फुटन समिति सदस्यों के साथ स्वैच्छिकता पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला समन्वयक ने आगामी माह की कार्ययोजना से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने जन अभियान परिषद की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय-सीमा एवं कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में जनभागीदारी और स्वैच्छिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रस्फुटन समितियां एवं नवांकुर संस्थाएं स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़कर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति दे सकती हैं। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत, तिरला विकासखंड समन्वयक मीना त्रिवेदी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि सौरभ शर्मा, सावन जाट, जगदीश भवेल, प्रवीण दास बैरागी, मेंटर्स मनोहर मंडलोई, रानू बारचे, मोहन डोडवे तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष भारत सिंह जर्मन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।