A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुधीर व्यास का अमन अक्षर द्वारा लिखित भजन ‘ खींच रहे हैं राम गाड़ी जीवन की’ रिलीज़

प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुधीर व्यास का अमन अक्षर द्वारा लिखित भजन ‘ खींच रहे हैं राम गाड़ी जीवन की’ रिलीज़

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

इंदौर। विश्व प्रसिद्ध भजन गायक श्री सुधीर व्यास के नए भजन “खींच रहे हैं राम गाड़ी अपने जीवन की ‘ का विमोचन धन तेरस की संध्या को सम्पन्न हुआ। इस गीत को विख्यात भजन गायक श्री अमन अक्षर ने लिखा है। स्टेट प्रेस क्लब,मप्र द्वारा आयोजित समारोह में श्री व्यास एवं श्री अमन अक्षर ने नए भजन के विषय में जानकारी दी।

 

‘ ये चमक ये दमक’ भजन के माध्यम से विश्व कीर्तिमान बना चुके श्री सुधीर व्यास आज देश के सबसे लोकप्रिय भजन गायकों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि श्री धाम सरकार के गुरु महाराज का आशीर्वाद भी इस भजन में शामिल था जिन्होंने भजन के रिलीज़ से पूर्व ही उसके सौ मिलियन व्यूज़ की भविष्यवाणी कर दी थी। आज उस भजन के 243 मिलियन व्यूज़ हो चुके हैं। श्री व्यास ने नए भजन के संदर्भ में बताया कि श्री अमन अक्षर द्वारा रचित ये गीत हम सबके जीवन की सच्चाई बताता है।

 

अपने गीत ‘ सारा जग है प्रेरणा, प्रभाव सिर्फ राम है ‘ के माध्यम से अपार लोकप्रियता प्राप्त कर चुके कवि श्री अमन अक्षर ने कहा कि ‘खींच रहे हैं राम ‘ गीत उनके द्वारा ढाई वर्ष पूर्व रचा गया था, जिसमें उनके द्वारा राम कृपा को महसूस करने के बाद जीवन बदलने के भाव को बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस गीत के लिए श्री सुधीर व्यास जी से अधिक पवित्र स्वर हो ही नहीं सकता था। यह भजन पंडित श्री सुधीर व्यास के यूट्यूब पेज पर रविवार, नरक चौदस को सुबह नौ से दस बजे के बीच रिलीज़ होगा।

 

विमोचन समारोह के प्रथम चरण में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार खारीवाल, सुश्री सोनाली यादव, श्री दीपक माहेश्वरी, श्री संजय मेहता एवं श्री गोविन्द लाहोटी ‘कुमार’ ने स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विमोचन समारोह का प्रभावी संचालन श्री आलोक बाजपेयी ने किया। अंत में श्री सुधीर व्यास द्वारा मीडियाकर्मियों का सम्मान किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!