A2Z सभी खबर सभी जिले की

उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में मनाया गया दिवाली उत्सव

उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में मनाया गया दिवाली उत्सव

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां–दीवान मोहल्ला स्थित उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मन्दिर में आज दीपावली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल खंडेलवाल पंछी खल वाले ने बताया कि उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मन्दिर दीवान मोहल्ला में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल अध्यक्ष जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन एवं प्रमोद पुजारी अध्यक्ष अपना घर सेवा समिति कामां की उपस्थिति में दीपावली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं समस्त विद्यालय परिवार को मिठाई व उपहार प्रदान कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
खेमराज खंडेलवाल ने बताया कि पंच दिवसीय दीपोत्सव महापर्व जीवन में अनगिनत अभिनव रोशनियों का संचार करता है। जिससे ऊर्जा का प्रवाह अनवरत प्रसारित होता है। पावन पर्व से हम सबको नूतनता, नवीनता और कुछ नव्य आयाम स्थापित करने का जज्बा प्राप्त होता है।हम स्वमेव ही वक्त की धारा के साथ, स्वयं को नवीन कलेवर के साथ प्रवाहित करने के लिए तैयार रहे ऐसी हमारी मंगल कामना है।
सुख,समृद्धि, वैभव,यश,कीर्ति पताका चहुँओर फिरती रहे। नित नव सोपानों का आप वरण करते हुए जीवन धर्म,कर्म व समाज की अभूतपूर्व सेवा में व्यतीत करें, इन्ही सुमंगल भावनाओं के साथ दीपावली की शुभकामनाए दी !
कार्यक्रम में व्यवस्थापक राकेश खंडेलवाल सदस्य प्रमोद पुजारी, नीरज जैन, उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य साधना ने समस्त प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय परिवार से बृजबिहारी ,रामबाबू ,ताराचंद, शशिकांत कुशवाहा,सपना वाधवा , राजेश शर्मा ,मोनिका, रोहित सचदेवा, रेखा शर्मा, यशोदा शर्मा, एवं दिव्या, मुस्कान,ज्योति, राधा,समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!