A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :नई बाइक की सर्विस कराकर लौट रहे युवक की भैंस से टकराकर मौत

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सायर गांव निवासी 22 वर्षीय कुलदीप मौदहा से अपनी नई बाइक की सर्विस कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही भैंस से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

मृतक के पिता बृजगोपाल ने बताया कि कुलदीप उनके दो बेटों और एक बेटी में सबसे छोटा था। वह गुजरात में रहकर काम करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। हाल ही में उसने नई बाइक खरीदी थी। शनिवार को उसी बाइक की सर्विस कराकर लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button