A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में मन की बात एवं संत रविदास महाराज जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक के नेतृत्व में बैठक संपन्न

*नर्मदापुरम*। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के _मन की बात_ कार्यक्रम एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में _मन की बात_ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने तथा संत रविदास महाराज की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के संदेश और संत रविदास महाराज के समता एवं सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Show More
Back to top button