मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर :सार्वजनिक रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम कपसा के ग्रामीणों ने शनिवार को नई बस्ती के सार्वजनिक मार्ग से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी मौदहा को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। रास्ता संकरा होने के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड अथवा अन्य बड़े वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सार्वजनिक मार्ग से अवैध कब्जा तत्काल हटवाने और रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में जयराम शिवहरे, राजू पाल, मूलचंद्र पाल, जयराम सिंह, होरीलाल, राम मिलन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।