भरत लाल कन्नौजिया निवासी ओबरा लोकसभा क्षेत्र रावट्सगंज 80 व दुध्दी विधानसभा उपचुनाव के गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी घोषित

महेश अग्रहरी संवादाता
सोनभद्र –
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० तुलेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा भरत लाल कन्नौजिया/पुत्र पेनवासी सिताराम कन्नौजिया निवासी-पनारी ओबरा गाँव जिला सोनभद्र को 80 लोक सभा रावट्सगंज क्षेत्र से G.G.P का प्रत्याशी घोषित किया गया है तथा दुध्दी विधानसभा उपचुनाव का प्रतयाशी दयाशंकर सिंह कोरचो / पुत्र तिरूमाल नवकैलाश कोरचो ग्राम व पो. बधाडू को 403 आरक्षित जनजाति सीट से G.G.P का प्रत्याशी घोषित किया गया है।जिला कार्यालय तेलगुडूवा रामकुमार करियाम कर्यालय सचिव के अवास पर जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया के अध्यक्षता में बैठक करके संयुक्त रूप से
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पोया जिला महा सचिव रामचंद्र टेकाम जिला संगठन सचिव हिरालाल मरपची जिला संगठन मंत्री रामचरित्र नेताम विधानसभा अध्यक्ष घोरावल अमर सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ज्ञानी सिंह पोया, दिनेश कुमार भारती, चंद्रशेखर शाहनी, विधानसभा संगठन मंत्री श्री राम टेकाम, तथा पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है