
रसूलाबाद कानपुर देहात । डॉ बीएस कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रामा अस्पताल लखनपुर कानपुर के द्वारा रसूलाबाद में आगामी 13 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि आदर्श विद्यालय रसूलाबाद के पास मेरे आवास पर निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर 13 अक्टूबर को लगेगा ।
उन्होंने बताया कि शिविर में बाह्य रोगियों के लिए सामान्य जांचे व डॉक्टर्स परामर्श सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी ।
उन्होंने क्षेत्रीय जनता से इस स्वास्थ शिविर में अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की
।
