
डिण्डौरी तीन वर्षों से लगातार जारी ” मैया अभियान ” के सेवादारों ने रविवार महाशिवरात्रि पर्व पर हंस नगर उत्तर तट में घाटों की सफाई की गई । स्वछता सेवा में घाटों में फैली प्रदूषित सामग्रियों को उठाया गया इस दौरान स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को नर्मदा जल में साबुन सोडा का उपयोग न करने के लिये जागरूक किया गया। मैया अभियान के सेवादारों ने दुःख व्यक्त किया कि पर्व के दौरान नर्मदा घाटों में ज्यादा प्रदूषण किया जा रहा है ।
माँ नर्मदा की सच्ची सेवा यही है कि माँ का जल निर्मल रखे एवं निर्माल्य , फूल पत्ती को जल में विसर्जित न करके अलग एकत्रित करना चाहिए । कार्यक्रम के अंत मे मैया अभियान चलता रहे एवं माई की सेवा दिल से कर के नारों का उद्घोष किया गया। स्वछता सेवा में सेवादार जिला आयुष अधिकारी डॉ संतोष परस्ते , प्राचार्य शाहिद खान , शिक्षक जितेन्द्र दीक्षित , नेहरू युवा केन्द्र समन्वय आर पी कुशवाहा , प्रयास कोचिंग संचालक मनोज चौकसे ,अरविंद मरावी रवींद्र गवले , विद्यार्थी माही बरोतिया ,राकेश पंद्राम , देवेन्द्र पट्टा , नीरज कोरचे , महेंद्र उचेहरा ने श्रम दान माँ नर्मदा के सेवा में समर्पित किया।