A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारसारनसीवान
Trending

BPSC AEDO परीक्षा के तीनों चरण सफलतापूर्वक संपन्न, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी मिसाल

11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी, प्रशासनिक सतर्कता और तकनीकी प्रबंधन से शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित

छपरा बिहार से डॉ देशराज विक्रांत की रिपोर्ट 

पटना (बिहार ): Bihar Public Service Commission (BPSC) द्वारा आयोजित AEDO (Assistant Engineer Development Officer) परीक्षा के सभी तीनों चरण सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गए। करीब 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी वाली इस विशाल परीक्षा प्रक्रिया को प्रशासनिक सजगता, आयोग की सख्त निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के प्रभावी समन्वय के चलते बिना किसी बड़ी बाधा के पूरा किया गया।

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस बल और केंद्र प्रबंधन टीमों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई करते हुए कुछ गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे गिरोहों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और मजबूत हुई।

आयोग ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी एजेंसियों का चयन निर्धारित नियमों और पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। विशेष रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक और कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया गया, जिसने परीक्षा की निष्पक्षता को और सुदृढ़ किया।

Related Articles

सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रतिस्पर्धी संस्थाओं द्वारा परीक्षा प्रक्रिया को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया गया। हालांकि आयोग और संबंधित एजेंसियों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक प्रभावी ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम भी सक्रिय रखा गया, जिसके माध्यम से शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया गया।

आयोग ने कहा कि AEDO परीक्षा के तीनों चरणों का सफल आयोजन प्रशासनिक सतर्कता, तकनीकी सुदृढ़ता और बेहतर समन्वय का परिणाम है, जो भविष्य में निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!