
प्रेस नोट
हिमाचल प्रदेश व्यवसायिक शिक्षक कल्याण संघ
दिनांक: 21 अप्रैल, 2026
हिमाचल प्रदेश व्यवसायिक शिक्षक कल्याण संघ की राज्य कार्यकारिणी के अंतर्गत राज्य उपाध्यक्ष पद के लिए आज जिला कांगड़ा में चुनाव जिला अध्यक्ष नवल किशोर की निगरानी में संपन्न हुआ। इस चुनाव में व्यवसायिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे — श्री वीरेंद्र राणा, श्री मनदीप सिंह राणा एवं श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा। मतदान के उपरांत घोषित परिणामों के अनुसार श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा को 105 मत, श्री वीरेंद्र राणा को 100 मत तथा श्री मनदीप सिंह राणा को 8 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा को राज्य उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया। संघ के राज्य अध्यक्ष श्री प्रवीण मेघटा ने परिणाम घोषित करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं सदस्यों की सराहना की तथा संगठन की एकता को सर्वोपरि बताया।
साथ ही, राज्य पैनल एवं जिला प्रधान के साथ विचार-विमर्श के पश्चात श्री वीरेंद्र राणा को उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा से राज्य कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
नवनिर्वाचित राज्य उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी व्यवसायिक शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ राज्य अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा व्यवसायिक शिक्षकों के अधिकारों, स्थायित्व और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
संघ को विश्वास है कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
जारीकर्ता:
हिमाचल प्रदेश व्यवसायिक शिक्षक कल्याण संघ