A2Z सभी खबर सभी जिले की

राम जानकी मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घा*यल, जिला अस्पताल रेफर

राम जानकी मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घा*यल, जिला अस्पताल रेफर

देवदूत डॉ प्रेम त्रिपाठी जी का सराहनीय कार्य

कलवारी (बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर सोमवार को हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी कलवारी से जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दुबौली दूबे चौराहे के पास हुई, जहां रोहित यादव सुपुत्र श्री हरिश्चंद्र यादव, निवासी ताहिरपुर, थाना कलवारी, बस्ती, अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने सियार आ जाने से उनकी उससे टक्कर हो गई। टक्कर के कारण रोहित यादव के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया गया, जहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना राम जानकी मार्ग पर ही ग्राम पारा, दुबौलिया, बस्ती निवासी दिलीप कुमार सुपुत्र राधेश्याम के साथ हुई। बताया जा रहा है कि उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में दिलीप कुमार का बायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें भी सीएचसी कलवारी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर आवारा जानवरों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

*रिपोर्टर*

Related Articles

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!