A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत दो अन्य लोग घायल

कैमूर जिला में नहीं थाम रहा तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम आए दिन रोज हो रहे हैं सड़क दुर्घटना

दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत दो अन्य लोग घायल

 

कैमूर जिला में नहीं थाम रहा तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम आए दिन रोज हो रहे हैं सड़क दुर्घटना

Related Articles

कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार के शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई यह हादसा डंगरी गांव के कमीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ जिसमें दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही मृतक की पहचान स्थानीय कुदरा थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव निवासी रघुवर चौधरी के पुत्र कृष्णा चौधरी के रूप में हुई है वही अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है तीनों लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नेशनल हाईवे से डंडोरी की ओर जा रहे थे तभी  सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!