
*थाना लालगंज*
*जनपद बस्ती*
*दिनाँक 30.12.2025*
*थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा लड़की को बहला-फुसला कर भगाने वाले व आत्महत्या करने के लिए उकसाने के वाछित अभियुक्त व अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री अभिनन्दन सर के आदेश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकान्त सर के पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदय श्री कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री संजय कुमार थाना लालगंज जनपद बस्ती नेतृत्व मे उ0नि0 श्री अनन्त कुमार मिश्रा मय पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 338/2025 धारा 87/108/351(3) बीएनएस थाना लालगंज जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र रविन्द्र व अभियुक्ता बबिता चौधरी पुत्री स्व0 अवधेश चौधरी को दिनांक 29.12.2025 को समय 17.30 बजे कोलकाता के पास उल्लूवेरिया हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए, पुलिस हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.मनोज कुमार पुत्र रविन्द्र सा0 कोप थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
2.बबिता चौधरी पुत्री स्व0 अवधेश चौधरी सा0 कोप थाना लालगं जनपद बस्ती।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
2.उ0नि0 अनन्त कुमार मिश्रा थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
3.का0 अरविन्द यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती ।
4.म0का0 केशरी वर्मा थाना लालगंज जनपद बस्ती।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
