

श्रीजी मन्दिर बरसाना धाम क़े सेवायत क़े कलाकारों ने किये विमल बिहारी मन्दिर के दर्शन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
राजस्थान कामां – श्रीजी मन्दिर बरसाना धाम क़े सेवायत क़े कलाकारों ने किये विमल बिहारी मन्दिर क़े दर्शन व किया भव्य भजन कीर्तन। साथ में राधिका दास महाराज बरसाना ,गोस्वामी राधागोविन्द दास ध्रुपद गायक आकाशवाणी दिल्ली ,मृदंगाचार्य हरिश्चंदपति ,ढोलक वादक अजय वर्मा ने भजन गायन कर समां बांध दिया। मन्दिर विमल बिहारी के सेवाअधिकारी पंडित संजय लवानियां ने बताया विमलकुण्ड ब्रज के अत्यंत पवित्र एवं ऐतिहासिक तीर्थों में से एक है। अनेकों पुराण इसकी गाथाओं से भरे पड़े हैं।
इसे तीर्थराज की उपाधि इसलिए प्राप्त है क्योंकि यहां ब्रह्मांड के दिव्य संतों ने अपने तप और योग से ब्रज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की तथा कृष्ण भगवान ने समस्त तीर्थों का आव्हान कर इसमें समाहित किया । मान्यता है कि 84 कोस ब्रज यात्रा में यदि कोई यात्री विमलकुण्ड व विमल बिहारी के दर्शन-पूजन के बिना आगे बढ़ता है, तो उसकी परिक्रमा अधूरी मानी जाती है तथा उसे कामवन दर्शन का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता।

