

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कोतवाली प्रभारी के बदलने के बाद भी कस्बे में अपराधों का सिलसिला बदसतूर जारी है शुक्रवार को एक सर्राफा दूकान में हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था कि, किराना दूकान में चोरों ने सेंधमारी कर लगभग चालीस हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान सहित एक लाख से अधिक की चोरी कर ली।

कस्बे के देवी चौराहा के आगे स्टेशन रोड स्थित श्याम जी रामजी प्रोवीजन स्टोर में चोरों ने बगल से सेंधमारी कर अंदर दाखिल होकर लगभग चालीस हजार रुपये की नकदी और लगभग साठ हजार से अधिक कीमत के सूखे मेवे सहित कीमती सामान पार कर दिया।दूकानदार मनीष कुमार ने बताया कि वह शनिवार को एक शादी समारोह मे गए थे तो रविवार को दोपहर में दुकान खोली लेकिन शादी में जगन के चलते नींद आ रही थी तो जल्दी दूकान बंदकर घर चले गए और दो दिन की बिक्री के लगभग चालीस हजार रुपये गुल्लक में रखे थे। जो रुपये सहित ड्राई फ्रूट्स भी ले गए हैं लगभग सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।