

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। त्योहारी सीजन में बीच बाजार हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे कोतवाली पुलिस के सिपाही भी बीच बचाओ करते दिखाई दे रहे हैं हालांकि कोतवाली प्रभारी ने दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही है।
बुधवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला उपरौस बाजार में फोर व्हीलर में बाईक की टक्कर लगने से विवाद हो गया जिसके बाद फोर व्हीलर सवार ने डण्डा लेकर गाली गलौज शुरू कर दी जबकि फोर व्हीलर में पुलिस की वर्दी रखी दिखाई दे रही है जिससे डण्डा लिए व्यक्ति पुलिसिया अंदाज में धौंस दिखाता दिख रहा है जबकि कोतवाली पुलिस के सिपाही असहाय बने बीच बचाओ करते दिखाई दे रहे हैं बीच बाजार हुए इस नाटकीय घटना क्रम में कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पडा। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गाडी में टक्कर लगने के कारण विवाद हुआ था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।