

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। चैत्र नवरात्रि व श्री रामनवमी के पावन पर्व पर संकल्पित पंचम श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन पं. प्रवीण शर्मा (राधे भैया) बड़ा बड़दा के मुखारबिंद से 20 मार्च शुक्रवार से 26 मार्च गुरुवार तक दोप. 12:00 से 4:00 तक ग्राम वायल में किया गया है। इस अवसर पर 19 मार्च गुरुवार को दोप. 3:00 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 27 मार्च शुक्रवार को प्रात: 10:00 बजे से मां अन्नपूर्णा भवन पाटीदार समाज ग्राम वायल, तह- मनावर में रामनवमी के पावन पर्व पर विशाल भंडारा होगा। हीरालाल पाटीदार (पूर्व शक्कर डीलर) श्रीमती सीताबाई पाटीदार देवराम पाटीदार, शोभाराम पाटीदार (शिक्षक), तुकाराम पाटीदार (शिक्षक) दिनेश पाटीदार, उपसरपंच ग्राम पंचायत वायल, वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया प्रभारी भाजपा सिंघाना मंडल, भारतीय किसान संघ, पाटीदार समाज संगठन जिला बड़वानी – धार एवं पटेल परिवार ने धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील धर्मालुजनों से की।