A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम, दी बचाओ की जानकारी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

राठ हमीरपुर। आज विश्व विश्व कैंसर दिवस के मौके पर नगर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को कैंसर लेकर जागरूक कर उससे बचाव के तरीके भी बताये गये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव बहुत प्रभावी होते हैं।उन्होंने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू से दूरी गुटखा, खैनी, पान-मसाला, बीड़ी, सिगरेट पूरी तरह छोड़ें यह मुंह, फेफड़े, गले और पेट के कैंसर का बड़ा कारण है। शराब का सेवन न करें शराब से लीवर, मुंह और स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता है। स्वस्थ आहार लें हरी सब्ज़ियाँ, फल, दालें, सलाद ज्यादा खाएँ तला-भुना, जंक फूड और अधिक तेल-मसाले से बचें बासी और जली हुई चीजें न खाएँ, नियमित व्यायाम करें रोज़ कम से कम 30 मिनट टहलना/योग मोटापा कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। धूप व रसायनों से सुरक्षा तेज धूप में काम करते समय सिर और शरीर ढकें कीटनाशक/रसायन उपयोग में सावधानी रखें, टीकाकरण एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेपेटाइटिस-B वैक्सीन लीवर कैंसर से बचाव, समय-समय पर जांच मुंह, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) की नियमित जांच किसी भी गांठ, घाव या लक्षण को नजरअंदाज न करें, शुरुआती लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ शुरुआती अवस्था में कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है।संदेश “कैंसर से डरें नहीं, समय पर जांच कराएँ” स्वस्थ जीवनशैली कैंसर से सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि-ऐसा घाव जो लंबे समय तक ठीक न हो

Related Articles

,मुंह में छाला या सफेद/लाल धब्बे, पेशाब या मल त्याग की आदतों में बदलाव,बिना कारण वजन कम होना, गांठ या सूजन होना,लगातार खांसी या आवाज़ बैठना,मस्से या तिल के आकार/रंग में हाल ही में बदलाव, असामान्य रक्तस्राव या स्राव,निगलने में कठिनाई या पाचन में परेशानी होना कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ व अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button