A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मेरी लाडली जिंदा है’, 3 दिन तक बेटी के शव के साथ सोई मां, पुलिस पहुंची तो…

मेरी लाडली जिंदा है’, 3 दिन तक बेटी के शव के साथ सोई मां, पुलिस पहुंची तो…
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मां अपनी मृत बेटी के शव के साथ 3 दिन से रह रही थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, इसके बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां एक मां अपनी मरी हुई बेटी के शव के साथ तीन दिन से रह रही थी. जानकारी के मुताबिक, मां अपनी बेटी को खाने खिलाने के लिए भी कई बार कह चुकी थी. वहीं, तीन दिनों तक घर में शव होने की वजह से पड़ोसियों को दुर्गंध आने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम डेबी भौमिक है. उनके पति का नाम देबासिस भौमिक है, जो कि एक सरकारी कर्मचारी थे. डेबी अपने पति से साल 2006 में अलग हो गई थी, इसके बाद से वह टीएन चटर्जी स्ट्रीट के पास बारानगर के “लालबाड़ी अपार्टमेंट” में अपनी बेटी देबोलिना के साथ रह रही थी. पड़ोसियों के मुताबिक, बीते मंगवार की दोपहर इनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बारे में पूछने के लिए पड़ोसियों ने उनके घर का गेट खटखटाया. इस दौरान डेबी ने दरवाजा खोला और वह उन्हें बिस्तपर पर पड़ी अपनी बेटी के पास ले गई, जो कि वहां क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ी थी. इस दौरान डेबी ने पड़ोसियों से कहा कि पिछले दिन से उनकी बेटी न कुछ खा रही है और न ही उनसे बातचीत कर रही है. यह देख और सुन पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इस दौरान वहां मौजूद पड़ोसियों ने डेबी को समझाने की बहुत कोशिश की कि उनकी बेटी अब नहीं रही लेकिन डेबी नहीं मानी और कह रह थी कि उनकी बेटी अभी भी जिंदा है. वहीं, महिला की ऐसी हालात देख पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, डेबी की बेटी की मौत करीब 3 दिन पहले ही हो गई थी. हालांकि, कुछ देर बाद डेबी ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस की माने तो डेबी सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थी.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!