A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

सिद्धार्थ नगर।लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िली के दक्षिण स्कूल के पास एक किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला है। उसका नाम माधुरी 16 वर्ष पुत्री शिव कुमार भर निवासी मुड़िली है। मृतका के पिता मुंबई रहता हैं।मां भी निमंत्रण में अपने रिश्तेदार के वहां चली गयी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद सोने चली गई। बुधवार सुबह मोहाना रोड पर स्थित एक स्कूल के पास पेड़ के डाल से लटकता शव दिखाई दिया। जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण पहुंच गये। ग्रामीणों ने बताया कि यह मुड़िली गांव की रहने वाली है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है, इस मामले में मेरी कोई जानकारी नहीं है, और न ही हमें कोई तहरीर मिली है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!