मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वार-किला खेड़ा मार्ग पर गड्ढे बने हादसे की वजह, बिजली के पोल से टकराई कार

स्वार-किला खेड़ा मार्ग पर गड्ढे बने हादसे की वजह, बिजली के पोल से टकराई कार
WhatsApp Facebook

स्वार-किला खेड़ा मार्ग पर गड्ढे बने हादसे की वजह, बिजली के पोल से टकराई कार

जनपद रामपुर की कोतवाली स्वार क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। स्वार से किला खेड़ा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर मीरापुर चौराहे के पास मझरा हनीफ वाला में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि स्वार से किला खेड़ा की ओर जा रही चार पहिया गाड़ी का पहिया सड़क पर बने गहरे गड्ढे में चला गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत विभाग के पोल से जा टकराई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। चार पहिया वाहन चालक का नाम राशिद बताया जा रहा है, जो कोतवाली स्वार क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक स्वार-किला खेड़ा मुख्य मार्ग की हालत लंबे समय से बेहद जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन गड्ढों के कारण कई लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर PWD विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है

ग्रामीणों ने प्रशासन और PWD विभाग से मांग की है कि सड़क की स्थायी रूप से मरम्मत कराकर गड्ढों को जल्द दुरुस्त कराया जाए। ग्रामीणों की चेतावनी है कि अगर सड़क की हालत इसी तरह बनी रही तो किसी दिन बड़ा हादसा जानलेवा साबित हो सकता है।

ग्रामीणों का साफ कहना है—सड़क के गड्ढे सिर्फ परेशानी नहीं, अब लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं।