A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

*अनूपपुर जिले का गौरव*

नीति आयोग से पुष्पराजगढ़ ब्लॉक को प्रशंसा पुरस्कार

 

*नीति आयोग से सम्मान पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने दी टीम को बधाई*

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

Related Articles

*अनूपपुर* जिले के लिए गौरव का विषय है कि पुष्पराजगढ़ ब्लॉक को नीति आयोग द्वारा आयोजित “NITI for States– Use Case Challenge 2024” में राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पुरस्कार (Appreciation Award) से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार स्वास्थ्य एवं पोषण (Health and Nutrition) श्रेणी के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए पूरक पोषण तक पहुँच में सुधार विषय पर किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली हेतु प्रदान किया गया है। देशभर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से चयनित 235 प्रविष्टियों में पुष्पराजगढ़ ब्लॉक को यह स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले के समर्पित अमले की टीम भावना और जमीनी स्तर पर किए गए सतत् प्रयासों का परिणाम है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल पुष्पराजगढ़ ब्लॉक बल्कि संपूर्ण अनूपपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े सभी सूचकांकों में सतत् सुधार करना है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक गर्भवती महिला तक समय पर गुणवत्तापूर्ण पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!