A2Z सभी खबर सभी जिले कीलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी स्वतंत्रता संग्राम के शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली जी की जयंती पर किया गया प्रतिभा अलंकरण समारोह,

धूम धाम से मनाया गया राठौर रम्पा तेली जी की जयंती का कार्यक्रम

अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी पलिया कलां

लखीमपुर खीरी स्वतंत्रता संग्राम के शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली जी की जयंती पर किया गया प्रतिभा अलंकरण समारोह,

पलिया कलां खीरी।भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में लखीमपुर खीरी में सीने पर गोली खाकर शहादत देने वाले शहीद शिरोमणि वीर राठौर रंपा तेली को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पलिया नगर के दुधवा रोड स्थित सम्माननीय वैश्य धर्मशाला में तैलिक प्रबुद्ध मंच पलिया के द्वारा प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद शिरोमणि वीर शहीद राठौर रंपा तेली जी एवं समाज की कुलदेवी मा कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अतिथियों ने शहीद शिरोमणि रंपा तेली जी के त्याग और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद शिरोमणि वीर रंपा तेली के नेतृत्व में साथियों के साथ रेल की पटरी उखाड़ डाली थी। बता दें कि अंग्रेज पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने सीने पर गोली खाकर मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति दे दी।

तैलिक समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया कि आजादी से लेकर आज तक सभी राजनीतिक दल सत्ता में रहें परन्तु किसी राजनीतिक दल ने लखीमपुर खीरी के शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली जी के नाम से लखीमपुर खीरी में एक स्मारक तक नहीं बनवाया ना ही वीर शहीद शिरोमणि राठौर रंपा तेली जी के परिवार के लोगों को सरकारी सुविधाएं मिली यह यह एक शहीद के साथ व उसके परिवार के साथ सामाजिक छूआछूत की पराकाष्ठा है जिसके लिए लखीमपुर खीरी के सभी राजनीतिक दल व उसके नेतागण जिम्मेदार है | तौलिक प्रबुद्ध मंच पलिया के द्वारा  समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री डॉ अखिलेश राठौर MMBS, विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार राठौर व श्री अनूप गुप्ता रहे। कार्यक्रम का कुशल व सफल संचालन एडवोकेट श्री संजय राठौर ने किया। उक्त कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने सहभागिता किया।भारी संख्या में समाज के महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!