
*दिनांक 04.02.2026*
*जनपद बस्ती*
- *पूर्व से बिक्रीत भूमि को पुनः छल एवं कपट पूर्वक व बेईमानी पूर्ण तरिके से बिक्री करने वाले अभियुक्तगण को थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार-*
थानाध्यक्ष मुण्डेरवा श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुंडेरवा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 229/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2)/61(2) बीएनएस थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती से संबंधित अभियुक्तगण 1. प्रमात्मा प्रसाद पुत्र छोटेलाल निवासी सेल्हरा थाना लालगंज जनपद बस्ती व 2. राजकुमार पुत्र राम समुझ साकिन भरवलिया उर्फ टिकुइया थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर को दिनांक 04.02.2026 को समय करीब 13.20 बजे गिरफ्तार कर, बाद करने आवश्यक विधिक कार्यवाही गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण प्रामात्मा प्रसाद व राजमकुमार उपरोक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 02.11.2025 को वादी मुकदमा कृष्ण कुमार पुत्र बरखूराम पोस्ट रामपुर ग्राम देवरिया थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती द्वारा इस आशय का प्रा0 पत्र दिया गया कि पूर्व से बिक्रीत भूमि को पुनः छल एवं कपट पूर्वक व बेईमानी पूर्ण तरिके से वादी मुकदमा के नाम बैनामा कर दिया गया । उक्त घटना पर आवेदक के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 229/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2)/61(2) बीएनएस बनाम 1. प्रमात्मा प्रसाद पुत्र छोटेलाल ग्राम सेल्हरा कल्यानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती 2.सुदामा पत्नी बुझावन 3.बुझावन पुत्र हरदीन , 4.राजकुमार पुत्र राम समुझ साकिनान भरवलिया उर्फ टिकुइया थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.प्रमात्मा प्रसाद पुत्र छोटेलाल निवासी सेल्हरा थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र लगभग 44 वर्ष ।
2.राजकुमार पुत्र राम समुझ साकिन भरवलिया उर्फ टिकुइया थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर उम्र 42 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1.थानाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
2.उ0नि0 श्री जावेद खान थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती
3.हे0का0 पुनीत पाठक थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
4.का0 बृजेश यादव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती


