A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय आल्हा सम्राट का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

अमेठी जनपद के जामो ब्लॉक में स्थित श्रीमत स्वामी परमहंस आश्रम कल्याणपुर में आज राष्ट्रीय आल्हा गायक आल्हा सम्राट फौजदार सिंह का आल्हा कार्यक्रम हुआ, इस अवसर पर उन्होंने माधवगढ़ की लड़ाई उर्फ बाप का बदला वीर रस से ओत प्रोत आल्हा गाकर लोगों में जोश भर दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संग्राम सिंह ,पूर्व प्रधान आनंद सिंह ,पूर्व प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह, अचलपुर प्रधान रामेंद्र सिंह ,कमालपुर प्रधान रमेश चंद्र गौड़ रामपुर चौधरी प्रधान दिलीप सिंह, पूर्व प्रधान हंसराज सिंह, समाज सेवी हरकेश मिश्रा, दीपक दुबे, समाजसेवी कप्तान सिंह फौजी, दद्दन सिंह, उद्योगपति राज कपूर सिंह, समाज सेवीकरण सिंह ,भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोली सिंह ,पप्पू पांडे, वह अन्य विशिष्ट गण उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक महंत स्वामी राघवेंद्र दास ने आश्रम परिसर में विधायक राकेश सिंह व एमएलसी सिंह के साथ मिलकर गेट का भूमि पूजन कराया।
रिपोर्ट प्रदीप कुमार मिश्रा तहसील रिपोर्टर अखंड भारत न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!