A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा के खिलाफ मथुरा पुलिस का कड़ा एक्शन, गुंडा एक्ट में निरुद्ध

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में पुलिस की इस कार्रवाई से नाराजगी है

मथुरा । श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा के खिलाफ गोवर्धन थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई की है। इससे हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी है। गौरतलब है कि विगत 16 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पैगंबर को लेकर विवादित बयान दिया था। विवादित बयान के आरोप में मथुरा गोविंद नगर थाना पुलिस ने दिनेश शर्मा के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने दिनेश को जेल भेज दिया था।

जेल से जमानत पर छूटने के बाद अब गोवर्धन थाना पुलिस ने दिनेश शर्मा के खिलाफ यूपी गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। यूपी गुंडा एक्ट की कार्रवाई से हिंदूवादी कार्यकर्ताओं में पुलिस की इस कार्रवाई से नाराजगी है। दिनेश शर्मा ने कहा कि हम सनातन की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिहादियों के खिलाफ आवाज उठाना और सनातन की लड़ाई लड़ना अगर पुलिस प्रशासन को रास नहीं आता है तो पुलिस कार्रवाई करे में सनातन की आवाज बुलंद करता रहूंगा।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button