A2Z सभी खबर सभी जिले की

सात महीने से कोटेदारो को कमीशन भी नही दे पाया जिला पूर्ति विभाग* ■ *कमीशन की आस मे घूट घूट कर परेशान होते कोटेदार*

*सात महीने से कोटेदारो को कमीशन भी नही दे पाया जिला पूर्ति विभाग*

■ *कमीशन की आस मे घूट घूट कर परेशान होते कोटेदार*

■ *अधिकारियो को चुप्पी से परेशान हो रहे कोटेदार*

Related Articles

*फर्रुखाबाद संवाद*…जिले मे निशुल्क खाद्यान्न वितरण से कोटेदारो को मिलने वाला कमीशन भी आपूर्ति विभाग की उदासीनता से सात महीने से फंसा पडा है। जिससे कोटेदारो का रक्षाबंधन त्यौहार भी फीका रहने के साफ साफ आसार है।फिलहाल विभागीय अफसर दो दिन मे कमीशन कोटेदारो के खाते मे पहुंचने का दावा कर रहे है। जनवरी मे बाजरा ज्वार का कमीशन भी आपूर्ति विभाग नही दे पाया है।आल इंडिया डीलर फेयर प्राइस शाप एसोसिएशन ने कडा विरोध जताया है।

*गौरतलब है। सात महीने से लगातार कोटेदार हर महीने राशन कार्ड धारको को निशुल्क खाद्यान्न वितरण करते है। जिसके एवज मे कोटेदार को कमीशन का भुगतान किया जाता है। सरकारी आंकडो पर नजर डाले तो जिला पूर्ति कार्यालय सात महीने से कोटेदारो का कमीशन भुगतान नही कर पाया है। कमीशन भुगतान हर महीने ना होने से राशन कोटेदारो की आर्थिक स्थिति बेहद ही दयनीय है। आर्थिक तंगी से परेशान तमाम कोटेदार गंभीर बीमारियो से ग्रसित है। जो इलाज भी नही करा पा रहे है। मालूम हो कि आपूर्ति विभाग हर महीने कोटेदारो का कमीशन भुगतान कयो नही कर रहा है। इसको लेकर अधिकारी कोई भी स्पष्ट जवाब नही दे रहे है। कोटेदारो का रक्षाबंधन का त्यौहार फीका रहेगा। जो बेहद ही शर्म नाक है। कमीशन के नाम पर पूर्ति निरीक्षक चुप्पी साधे हुए है*।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!