A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा आयोजित, कई केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

डिंडोरी।  14 मार्च

डिंडोरी। 14 मार्च 2026 को जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नव साक्षरों का मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के नव साक्षरों ने भाग लिया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जिले को 30,000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में कुल 1250 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में परीक्षा का संचालन किया गया। इसी क्रम में जिला परियोजना समन्वयक श्रीमति श्वेता अग्रवाल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एकीकृत माध्यमिक शाला देवरा, मुड़की, लुकामपुर और धुर्रा केंद्रों का दौरा किया गया। इस दौरान शौचालय व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन, स्थानीय परीक्षा संचालन, एच पी वी टीकाकरण तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई और संबंधित जिम्मेदारों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला साक्षरता सह समन्वयक  ब्रम्हानंद झा तथा विकासखण्ड सह समन्वयक  जवाहर ठाकुर भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!