A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापारियों को किया गया जागरूक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया 07 मई 2026 से प्रारंभ हो रही है। इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज राठ एवं हमीरपुर में व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

Related Articles

बैठक में उपआयुक्त कृष्ण प्रकाश ने उपस्थित व्यापारियों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व-गणना पोर्टल के जरिए अपने परिवार का विवरण आसानी से दर्ज कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वयं भी पोर्टल पर विवरण दर्ज करें तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें।

सहायक आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि स्व-गणना हेतु निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in⁠ पर जाकर आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनसहभागिता से सफल होने वाला राष्ट्रीय अभियान है, इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भी जनगणना अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर के0 जी0 अग्रवाल, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर, विवेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर, काशी प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनगणना-2027 को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!