A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मानपुर में मतदाताओं को दिलाई नैतिक मतदान की शपथ

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा स्वीप नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में जिला परियोजना प्रबंधक सोहनकृष्ण मुद्गल आजीविका मिशन जिला पंचायत श्योपुर के नेतृत्व में लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुये स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

स्वीप गतिविधियों के तहत मानपुर में संकुल स्तरीय संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा नैतिक मतदान की शपथ ली गई। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम में पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र सौपकर मतदाताओं को 7 मई को सबसे पहले मतदान, उसके बाद सारे काम का नारा देते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समूह प्रेरक अनुज विजयवर्गीय तथा सीएलएफ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए

Related Articles

श्योपुर

आशु बिसारिया की रिपोर्ट


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/akhandbharatlivenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!