A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मकान के विवाद में सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, बच्चों ने भी पिता को पीटा

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार कि रिपोर्ट 

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुराना यमुना घाट के पास मकान बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पति द्वारा पत्नी को बिना बताए मकान बेचने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और पति-पत्नी ने एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा। इसी दौरान मां के पक्ष में छोटे बच्चे भी पिता से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करते दिखाई दिए।

Related Articles

वायरल वीडियो ने रिश्तों को किया शर्मसार, पुलिस ने दिए कार्रवाई के निर्देश

घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिवार और रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

मामले में हमीरपुर पुलिस के मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button