A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :जिला निर्वाचन अधिकारी ने VVPAT वेयरहाउस एवं जिला निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने आज VVPAT वेयरहाउस एवं कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, हमीरपुर का निरीक्षण कर सुरक्षा, निगरानी एवं आगामी निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन प्रणाली (Fire Fighting System) की सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) से एक बार विस्तृत जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस एवं कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को आग लगने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव प्रक्रिया की जानकारी दी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

उन्होंने आगामी EVM FLC (First Level Checking) के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि FLC से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को पूर्व में ही सुनिश्चित कर लिया जाए तथा प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एवं निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान VVPAT वेयरहाउस एवं कार्यालय परिसर में स्थापित CCTV कैमरों एवं निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। सभी कैमरे एवं निगरानी व्यवस्था सुचारू रूप से कार्यरत पाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने तथा निगरानी तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यालय एवं वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यालय एवं वेयरहाउस को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के रूप में श्री विवेक कुमार, समाजवादी पार्टी, श्री अंकित, भारतीय जनता पार्टी तथा श्री वीरेन्द्र कुमार, बहुजन समाज पार्टी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाओं में सुरक्षा, पारदर्शिता, सतर्कता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण रखी जाएं।

Show More
Back to top button