पिथौरा – 125 साल पुरानी परम्परा के अनुसार राजा रणजीत सिंह, की पत्नी रानी विष्णु प्रिया देवी जी के द्वारा स्थापित मंदिर है रानी विष्णु प्रिया देवी अपने राज शासन में अपने स्तर पर यात्रा को हर्षोल्लास के साथ मनाने थे रानी विष्णु प्रिया जी के स्वर्गवास उपरांत आदिवासी महासंघ, कौड़िया एवं राज परिवार के सदस्य सर्वराकार, नगर बस्ती मिल जुलकर आषाढ़ शुक्ल पक्ष दुतिया को रथ यात्रा पर्व को मनाते आ रहे है और यह प्रक्रिया निरंतर चले आ रहा है आदिवासी महासंघ कौड़िया, पिथौरा के तत्वावधान में इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें शीतला मंदिर समिति, जगन्नाथ मंदिर समिति, का विशेष सहयोग रहा कौड़िया राज के समस्त जनता रथ यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किये, दूर दूर से पधारे श्रद्धांलु जनो के लिए महाप्रसाद (भंडारा ) का आयोजन आदिवासी महासंघ द्वारा वितरण किया गया,बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धांलु जन शामिल हुए एवं नौ दिन बाद दिनाँक 24/07/2026 दिन शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ अपने मैसी के घर के वापसी होंगे जिसे बहुरा रथ यात्रा कहाँ जाता है (फिरती रथ के नाम से प्रसिद्ध है )
0 1 minute read


