A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :सावन के अंतिम सोमवार को निकली भव्य महाकाल पालकी यात्रा

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा, हमीरपुर। सावन माह के पवित्र अंतिम सोमवार को हुसैनगंज मोहल्ला स्थित राव कुआं के प्राचीन शिव मंदिर से भव्य महाकाल पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त महिला-पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालु शिव भक्ति गीतों में मग्न होकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

महाकाल पालकी यात्रा का कस्बे में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, घोड़े और डीजे पर बज रहे शिव भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा ने पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय कर दिया।

Related Articles

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौदहा उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

महाकाल पालकी यात्रा राव कुआं स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नेशनल चौराहा, थाना चौराहा, तहसील रोड और बड़ी देवी मंदिर होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

Show More
Back to top button