A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎फांसी के फंदे में पेड़ से लटकता मिला दामाद का शव 

‎फांसी के फंदे में पेड़ से लटकता मिला दामाद का शव

जहानाबाद/रणजीत कुमार। सदर प्रखंड के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित किनारी में ससुराल में रह रहे दामाद 28 वर्षीय चंदन मांझी का शव गांव में बधार में स्थित बरगद के पेड़ में झूलता हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कल्पा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल लाया गया जहां से परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच फोरेंसिक जांच टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। मृतक के परिजन द्वारा अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि मृतक काको थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोठिया गांव निवासी चंदन मांझी अपने ससुराल किनारी में काफी दिनों से रह रहा था। सोमवार की शाम करीब 5 बजे घर से निकले जो देर शाम तक वापस नहीं आए तो ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन किया गया जिसके दौरान गांव के पास स्थित पेड़ से फंदे में लटका शव बरामद किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!