मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली मे सील के बाद फिर संचालित हो रहा था अर्बन अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जड़ा ताला*हमीरपुर :विकास भवन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां आयुर्वेद दिवसहमीरपुर :नवागत डीएम अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण*बरेली के बहेड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहेड़ी नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित*बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ की प्राचीन धरोहर से छेड़छाड़ का आरोप, जेसीबी से खुदाई में प्राचीन चेतन धूने को नुकसान, ग्रामीणों में रोष⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्न
Hamirpurउत्तर प्रदेशराजनीति

हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल…

हमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज 23 सितम्बर, 2026 को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर योजना के ई-पोर्टल के साथ सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश के ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ तथा उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप UPCDC का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद हमीरपुर में भी सजीव प्रसारण किया गया। ग्राम पंचायत छानी स्थित शुभ गेस्ट हाउस, राठ रोड में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने सहभागिता करते हुए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर मा. विधायक सदर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों को कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से पात्र किसानों को 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे योजना की पात्रता एवं शर्तों की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों तथा नियमित रूप से ऋण का लेनदेन एवं अदायगी करने वाले पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के तहत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों सहित पात्र गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बनाए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र किसानों को ऋण प्राप्त करने में सुविधा हो सके।

कार्यक्रम में मा. विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से नियमित लेनदेन करने वाले पांच कृषकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किसानों को योजना की ऋण सुविधा, पात्रता एवं लाभ के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पी०सी०यू० के उप सभापति श्री बृजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के उप सभापति श्री संतोष गुप्ता, संचालक श्री किशन ब्यास एवं श्री राम सेवक, ब्लाक प्रमुख मुस्करा श्री वीर नारायण राजपूत, ब्लाक प्रमुख मौदहा श्री लाला राम निषाद, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख राठ श्री अमर चन्द्र अनुरागी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हमीरपुर श्री रमाकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, प्रबंधक पीसीएफ श्री शरद यादव, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० श्री जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा हमीरपुर श्री राम विलास श्रीवास, उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा मौदहा के श्री अतुल सिंह परिहार, शाखा राठ के श्री नीलेश अग्रवाल, सहकारिता विभाग के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, जनपद हमीरपुर, उ०प्र० ग्राम्य विकास बैंक की तीनों शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा सम्मानित कृषक बंधु उपस्थित रहे।