गज्जूपुरा से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ 50 कांवड़ियों का जत्था, किसान नेता व ग्राम प्रधान ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

देखिए रामपुर से जिला संवाददाता मनदीप कम्बोज की विशेष रिपोर्ट
मिलक खानम, रामपुर। सावन माह के पावन अवसर पर जनपद रामपुर के थाना मिलक खानम क्षेत्र के ग्राम गज्जूपुरा से करीब 50 शिवभक्तों का कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
शनिवार 8 अगस्त को किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह बाजवा तथा ग्राम प्रधान कुलविंदर सिंह ने कांवड़ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
जत्थे में जितेंद्र, रवि, सुरेंद्र सिंह, विपिन कुमार समेत करीब 50 श्रद्धालु शामिल रहे। कांवड़ियों ने हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेने और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया।
कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए शिवभक्तों ने बताया कि ग्राम गज्जूपुरा से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार जाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिला।
कांवड़ियों के रवाना होने के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

