A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

श्री जड़खोर धाम में श्री कृष्ण बलराम गौ आराधना महोत्सव 22 सितंबर से

 

श्री जड़खोर धाम में श्री कृष्ण बलराम गौ आराधना महोत्सव 22 सितंबर से

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

डीग कामां भागवत कथा की तैयारियों को लेकर एक बैठक कामां शहर के ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर पर तैयारियों की रुपरेखा को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। गोधाम के संस्थापक एवं संचालक अग्रपीठाधीश्वर व मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्य महाराज की ओर से दस दिवसीय भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा। संत धनंजय दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत कथा के साथ-साथ नित्य सुरभि सहस्त्रचण्डी यज्ञ के अन्तर्गत शताधिक वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से एक हजार दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गाशप्तशती के सत्तर हजार मन्त्रों की यज्ञाहुति, 6 लाख सुरभि मन्त्रों का जप अनुष्ठान, गवोपनिषद एवं गोमती विद्या स्तोत्र के एक हजार पाठ, नित्य पंचदेव पूजन सहित सांयकालीन भजन संध्या, रामार्चा महायज्ञ, प्रिया प्रियतम ब्याहुला उत्सव आदि कार्यकम आयोजित होंगे। इसके लिए जड़खोर के आस-पास के क्षेत्र डीग, भरतपुर, कामां, पहाड़ी, जुरहरा, सीकरी, नगर, जनूथर, गोपालगढ़ व सभी पडोसी गांव सहित उत्तर प्रदेश के बरसाना, गोवर्धन, वृन्दावन, मथुरा आदि तीर्थ स्थलों में भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भक्तों को लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। ये बसें डीग, नगर, कामां, जुरहरा, पहाड़ी, सीकरी जनूथर सहित आस-पास के गांवों में लगाई जाएंगी। जो प्रतिदिन लोगों को लेकर आएंगी। साथ ही सभी दर्शनार्थियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी। दूर क्षेत्रों से आने वाले भक्तों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अस्थाई प्लाईवुड के कमरें बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर खण्डेलवाल समाज जयपुर महासभा सरंक्षक सतीश तमोलिया, कामां खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष गिरधारी मवई वाले, हरप्रसाद नाटाणी, हरि कुम्हेरिया, हरिओम खण्डेलवाल, दीपचंद जसोरिया, सुभाष पाटोदिया, गोविन्द खण्डेलवाल, उत्तम अकाता वाले, राजेन्द्र लोहिया, ललिता तमोलिया खण्डेलवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति सहित नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान दास खण्डेलवाल, कामा अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद भजन सम्राट गोविंद भार्गव एवं प्रकाशदास जी द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन होगा। !

कामवन वासियों को जड़खोर आने-जाने के लिए श्रीनृसिंह मंदिर एवं जलदाय विभाग चौराहा कामाँ से बसें जाएंगी।
बसों के संचालन का समय प्रातः 9 बजे रहेगा। एवं सभी भक्तजनों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था है

व्यवस्था की जानकारी हेतु सम्पर्क करें
7231891890
7891184191
7340171895
6377124010
9414854604

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!