A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कोहरे के कारण खडे ट्रक में घुसी फोर व्हीलर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। थानाक्षेत्र के इंगोहटा पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार जा घुसी। इस घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी से नाजुक हालत में घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे थानाक्षेत्र के इंगोहटा तिराहा के पास पेट्रोल पंप के सामने खराब खड़े एक डंपर में अनियंत्रित कार उसके पीछे जा गई। इस घटना में हमीरपुर निवासी कार सवार आलोक रंजन व बृजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए पीएचसी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में ही घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!