A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने दी श्रद्धांजलि

बानसूर के ग्राम मोरोड़ी निवासी सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर (55 वर्ष) का छत्तीसगढ़ में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे सीआरपीएफ की 196वीं यूनिट में तैनात थे। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव में लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, विधायक देवीसिंह शेखावत और पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने सीआरपीएफ वाहन से पार्थिव देह को कंधा दिया और परिजनों को सांत्वना दी। मोहर सिंह गुर्जर के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका छोटा बेटा सेना में है, जबकि बड़ा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!