मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पार्थिव शरीर पहुंचते ही गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे

पार्थिव शरीर पहुंचते ही गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे
WhatsApp Facebook

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि

जहानाबाद। जिले के ओयना लाखापुर गांव निवासी सीआईएसएफ जवान रौशन कुमार को शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। रौशन कुमार का निधन मुंबई एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हुआ। जैसे ही यह सूचना गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों में दुख व्याप्त हो गया। मुंबई से उनका पार्थिव शरीर पहले पटना लाया गया, जिसके बाद देर रात पैतृक गांव ओयना लाखापुर पहुंचा। शुक्रवार सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही माहौल गंभीर हो गया और “रौशन कुमार अमर रहें” तथा “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिजनों की स्थिति काफी खराब थी। माता-पिता, पत्नी और अन्य स्वजन गहरे दुख में थे। कई बार उन्हें ग्रामीणों और रिश्तेदारों द्वारा संभालना पड़ा। गांव के लोगों ने भी परिवार को सांत्वना दी।

रौशन कुमार अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को क्षति पहुंची है। अंतिम दर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने कहा कि रौशन कुमार ने देश सेवा के अपने दायित्वों का हमेशा पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी स्मृति में गांव में एक शोकसभा आयोजित की गई, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।