मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मारपीट का आरोप, एसपी से एफआईआर दर्ज कराने की लगाई गुहार

हमीरपुर :मारपीट का आरोप, एसपी से एफआईआर दर्ज कराने की लगाई गुहार
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा/हमीरपुर। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमरी निवासी श्रीमती सीमा पत्नी नागेंद्र सिंह उर्फ बंगाली सिंह ने पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के तीन लोगों पर उनके पति समेत परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, 23 जून 2026 की शाम करीब चार बजे उनके पति नागेंद्र सिंह उर्फ बंगाली सिंह घर के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि गांव के शुभम सिंह पुत्र करण सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बालेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन तथा भूपेंद्र सिंह पुत्र बालेंद्र सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें घर की ओर खींच ले गए। इस दौरान नागेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं।सीमा का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं ऊषा सिंह, रत्ना सिंह और देवरानी रोशनी के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट की। मारपीट के दौरान रत्ना सिंह का मंगलसूत्र और सोने के झुमके भी गिर गए। आरोप है कि जाते समय शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता ने बताया कि जब उनके पति सिसोलर थाने तहरीर देने पहुंचे तो रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें थाने में बैठा लिया गया और बाद में उनका ही चालान कर दिया गया। सीमा का आरोप है कि मुख्य आरोपी शुभम सिंह का चाचा गांव का प्रधान है, जिसके चलते उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।