मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।

सिंगरौली: 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली: जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अंधे कत्लकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंध और घरेलू विवाद मुख्य कारण रहे।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 21 जून 2026 को ग्राम भरी निवासी रघुनाथ उर्फ सरजू खेवार (38 वर्ष) का शव नेशनल हाईवे-39 किनारे बोल्डर के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद चितरंगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मृतक का अपनी पत्नी रामकली खेवार से अक्सर विवाद होता था।

पुलिस ने जब महिला से गहन पूछताछ की तो उसने कई बार बयान बदले, जिससे संदेह और गहरा गया।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामकली का माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मलगा निवासी नीरज कुमार साह से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी।

महिला ने अपने प्रेमी से कहा था कि उसका पति उनके संबंधों में बाधा बन रहा है और उसे रास्ते से हटाना जरूरी है।पुलिस के अनुसार 19 जून को मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम भरी से निकला था। इसी दौरान प्रेमी नीरज कुमार साह अपने साथी सूरज सिंह गोंड के साथ मौके पर पहुंचा और मृतक को शराब पिलाने के बहाने नेशनल हाईवे-39 के किनारे ले गया। वहां दोनों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे बोल्डर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में नीरज ने फोन कर रामकली को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

—1. नीरज कुमार साह (23 वर्ष) निवासी ग्राम मलगा, थाना माड़ा।

2. सूरज सिंह गोंड (22 वर्ष) निवासी ग्राम मलगा, थाना माड़ा।

3. रामकली खेवार (30 वर्ष) पत्नी स्व. रघुनाथ उर्फ सरजू खेवार, निवासी ग्राम भरी, थाना चितरंगी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया।पुलिस का दावा है कि अंधे कत्ल की इस गुत्थी को महज 72 घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।