A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन महापूर्णाहुती

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राम मोराड़ मे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन महापूर्णाहुती के अवसर पर विश्व कल्याण के साथ ही विश्व को विनाश से बचाने के लिए अनिष्ठ निवारण हेतु विशेष मंत्र के साथ पाच पारीयों में सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में बैठ कर श्रद्धा और भावना की आहुतियां समर्पित की।

Related Articles

देव पूजन गोपाल मुवेल,छगन मुवेल, गोपाल मौर्य, राधेश्याम मुवेल, रामा मुवेल ने किया ।साथ ही चार विवाह संस्कार भी संपन्न कराए। 86 लोगो ने दीक्षा और जनेऊ धारण कर शराब और मांस छोड़ने का संकल्प लिया।एक पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रताप बरडे ने गायत्री परिवार का उद्देश्य बताया साथ ही व्यक्ति निर्माण,परिवार निर्माण और समाज के निर्माण पर विस्तार से बताते हुए कहा कि मनुष्य देवता हैं,लेकिन भटका हुआ देवता हैं। 84 लाख योनि के बाद मानव जीवन मिला है । अज्ञानता के कारण हम जीव हत्या करते है। हमारा शरीर भगवान मंदिर है इसे मांस ,मदिरा में बरबाद नहीं करे।

हमारी आत्मा को परमात्मा से जोड़ने के लिए गायत्री मंत्र का जाप नियमित करे । आप स्वयं गायत्री माता से जुड़े आपका परिवार और आने वाली पीढ़ी शानदार बनेगी।गुरु दीक्षा के अवसर पर उन्होंने कहा जिसका गुरु नही, उसका जीवन शुरू नही । हमारे गुरु ज्ञानी थे ,तपस्वी थे ।जिन्होंने युग निर्माण और युग परिवर्तन की बात कही। हम सभी साधारण हैं लेकिन गुरु से जुड़कर हम मानव से महा मानव और देवमानव बन सकते हैं।

गुरु दीक्षा लेकर गायत्री मंत्र जपने से इस जन्म के साथ आने वाला जन्म भी तर जाता है। कार्यक्रम में युग संगीत कनसिह ऊमरी,रणछोड़ भाई ने दिया संचालन गिरधारी लाल मालवीय ने किया ।आभार गोपाल मुवेल ने माना ।प्रतापसिंह अंचल,सुखदेव राठौड़,चंदर मुवेल ,सड़ीया मुवेल का सहयोग रहा। अंत में पूर्णाहुति के साथ भंडारा हुआ ।जिसमे ग्राम के आस पास के गावों से आए श्रद्धालुओं ने सह भोज किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!