A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में 128 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। दिनांक 19 फरवरी 2026 को जनपद हमीरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत खंड विकास मौदहा, सुमेरपुर एवं कुरारा के कुल 151 पंजीकृत जोड़ों के सापेक्ष 128 जोड़ों का विवाह सकुशल एवं विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास मौदहा प्रमुख श्री लालाराम निषाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर श्री अरुण कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार श्री राघवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी हमीरपुर हिमांशु अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर श्री आशीष कटियार तथा खंड विकास अधिकारी कुरारा मनोज कुमार गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं और पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सर्वेश द्विवेदी एवं जलीस खान ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!