मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अण्डरपास का काम अधूरा, बारिश में टूट सकता है दर्जनों गांवों का सम्पर्क

हमीरपुर :अण्डरपास का काम अधूरा, बारिश में टूट सकता है दर्जनों गांवों का सम्पर्क
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । इंगोहटा के पास रेलवे गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य ठेकेदार की लापरवाही के चलते पिछले साढ़े चार माह से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया था, लेकिन कम संख्या में मजदूर लगाकर ठेकेदार फिर काम बंद कर चला गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने पर इंगोहटा-अरतरा मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है। अधूरे निर्माण स्थल पर जलभराव होने से आवागमन ठप पड़ने की आशंका है। इससे किसानों और पशुपालकों को सबसे अधिक परेशानी होगी। खेतों तक ट्रैक्टर व अन्य वाहन नहीं पहुंच सकेंगे और मवेशियों को चरागाह तक ले जाना भी मुश्किल हो जाएगा। इंगोहटा समेत करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित होने की संभावना है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के पास कई निर्माण कार्य होने के कारण वह इस परियोजना पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है। अन्य स्थानों की तरह यहां वैकल्पिक पक्का मार्ग भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। केवल कच्चा रास्ता छोड़ा गया है, जो बारिश में दलदल में तब्दील हो जाता है और वाहन फंस जाते हैं।ग्रामीण अशोक मिश्र, राम अवतार साहू, राजू अनुरागी, राघवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और सज्जन तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।वहीं सहायक मंडल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दो-चार दिन में मजदूर वापस आ जाएंगे और निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरब्रिज को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।