मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :हजारों का मजमा, मातमी धुनों, लंगर और सबीलों साथ मोहर्रम सम्पन्न

हमीरपुर :हजारों का मजमा, मातमी धुनों, लंगर और सबीलों साथ मोहर्रम सम्पन्न
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। इस्लामिक कैलेंडर के नये साल से शुरू होने वाला दस दिवसीय आयोजन मोहर्रम शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। जिसमें जगह जगह सजावट, लाउडस्पीकरों पर बजती मातमी धुनें और जगह जगह होने वाले लंगर और सबीलों के साथ सम्पन्न हुआ। बीती रात यानि नौ मोहर्रम को कोतवाली क्षेत्र के अधिकांश गावों में अलाव यानि आग का मातम किया गया उसके बाद ताजिया निकाले गए जो सुबह होते होते अपने गंतब्य स्थान पर लौट आए। शुक्रवार यानि दस मोहर्रम आसूरा के दिन दोपहर बाद ताजिया निकाले गए जो अपने परम्परागत तरीके से परम्परागत मार्गों से होकर देररात तक करबला पहुंचे जहाँ पर नम आखों के साथ ताजिया सुपुर्द ए आब किए गए। इस दौरान पूरे कस्बे में जगह जगह पर इमाम चौकों और जुलूस के रास्तों को सजाया गया और जगह जगह पर डीजे पर मातमी धुनें और करबला की दास्तानें सुनाई देती रहीं इस दौरान जगह जगह पर भारी लंगर, शरबत, सबील और शीतल पेय का इंतजाम किया गया था। जबकि कुछ स्थानों पर आसूरा का रोजा रखने वाले रोजेदारों के लिए इफ्तार का भी इंतजाम किया गया था। जुलूस में उमडने वाली हजारों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटा रहा और पुलिस के अधिकारी लगातार जुलूस के आगे पीछे चलकर स्थिति देखते रहे वहीं साफ सफाई को लेकर नगर पालिका ने भी मुस्तैदी दिखाई जबकि जुलूस के रास्तों पर पडने वाले तारों को देखते हुए बिजली विभाग की टीम टुकडियों में ताजियों के साथ रही। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया, मांचा, नरायच, भमौरा, मदारपुर, परछा, पढोरी, गुसियारी सहित अन्य गावों में भी ताजिया निकाले गए जो देरशाम तक करबला पहुंचते रहे।